DniNews.Live

मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी:अब अप्रैल अंत तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

कासगंज -पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों की अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। इस निर्णय से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन के अनुसार विस्तारित अवधि वाली ट्रेनों में 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन अब 01 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इसके अलावा, 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष ट्रेनों के मार्ग, ठहराव, समय-सारिणी और रेक संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी गाड़ियां पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम गर्मियों के मौसम में यात्रा को अधिक सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *