मथुरा वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के आसपास मिलावटी पेड़ा बेचा जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने दुकानों पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना शर्मा ने दुकानों से पेड़ा के 3 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र,रामनरेश और मोहर सिंह ने विद्यापीठ चौराहा स्थित दुकानों पर पेड़ा के सैंपल लिए। इसके बाद 6 कुंतल से ज्यादा पेड़ा तत्काल नष्ट करा दिया गया। टीम ने 6 पेड़ा के और 1 मिल्क केक का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।
3 महीने में पेड़ा के 12 सैंपल कलेक्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया छापेमारी के दौरान टीम को 664 किलो खराब पेड़ा मिला। जिसे तत्काल नष्ट करा दिया गया। 3 महीने में अब तक कुल 12 सैंपल पेड़ा के कलेक्ट किए जा चुके हैं। मथुरा में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए यह अभियान चलता रहेगा। 200 रुपए किलो से 500 रूपये किलो तक बिक रहा पेड़ा वृंदावन में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए कुछ दुकानदार अपने लाभ के लिए मिलावटी और दूषित पेड़ा बेच रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर के आसपास 200 रुपए किलो से लेकर 500 रूपये प्रति किलो तक पेड़ा बिक रहा है। यहां 500 रुपए किलो पेड़ा बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि जब मावा 250 रुपए किलो है तो फिर पेड़ा कुछ लोग कैसे 200,250 या 300 रुपए किलो बेच रहे हैं। नाम न बताते हुए दुकानदारों ने बताया कि कम कीमत पर पेड़ा बेचने वाले दुकानदार धौलपुर,ग्वालियर और अन्य जगह से दूषित और खतरनाक पदार्थों से बने सस्ते मावा को मंगवाते हैं। यह पूरा नेटवर्क फैला हुआ है।

Leave a Reply