गोंडा जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। आज जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, आज सुबह से घना कोहरा न होने के कारण लोगों को आवागमन में कोई खास परेशानी नहीं हुई। लोग बिना लाइटों के सहारे भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा पा रहे हैं। मौसम विभाग ने गोंडा में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। गोंडा जिला प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। कड़की की ठंड को लेकर के गोंडा में लगभग 200 स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है जहां पहुंचकर के लोग अपने आप को ठंड से बचा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से खुद को ठंड से पूरी तरह सुरक्षित रखने की अपील की है। साथ ही, जहां अलाव की व्यवस्था है, वहां पहुंचकर ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है। कल गोंडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन वही आज गोंडा के तापमान में 2 डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और तापमान गोंडा का आज पिछले एक सप्ताह बाद 12 डिग्री पहुंचा है।
https://ift.tt/TYIQ8S4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply