DniNews.Live

यूपी में स्मार्टमीटर से बिल दोगुने, जनता परेशान:सुल्तानपुर के कांग्रेस नेता ने PM को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

सुल्तानपुर में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अधिवक्ता वरुण मिश्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्टमीटर थोपे जाने और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्टमीटर लगाए जा रहे हैं। जबकि पुराने मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की कोई शिकायत या व्यावहारिक समस्या नहीं थी। इसके बावजूद उन्हें हटाकर लगाए जा रहे नए स्मार्टमीटरों में गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। अधिवक्ता मिश्रा ने बताया कि इन जबरन लगाए जा रहे स्मार्टमीटरों के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने-तिगुने आ रहे हैं। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बिना किसी पूर्व सूचना के उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं और बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन बहाल नहीं किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि एक ओर जहां जनता महंगाई से जूझ रही है, वहीं स्मार्टमीटर लगने के कारण हजारों मीटर रीडर कर्मचारियों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह स्थिति जनता के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब जनता इन मीटरों की शिकायत लेकर विभाग जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी इसे केंद्र सरकार की योजना बताकर अपनी जवाबदेही से बचते हैं। जानकारी के अभाव में वे समुचित उत्तर भी नहीं देते, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। अधिवक्ता वरुण मिश्रा ने प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि इस अव्यवहारिक स्मार्टमीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और जनता का शोषण रोका जाए। उन्होंने चुनावी व्यस्तता के बावजूद जनता की इन समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *