मेरठ रेंज में पुलिस की सख्ती का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। डीआईजी मेरठ रेंज ने कहा है कि बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। रेंज के चार जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में पुलिस ने विभिन्न अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 15,449 अपराधियों को सजा दिलाई गई है और हजारों गिरफ्तारियां हुई हैं। 714 हिस्ट्रीशीट खोली गैंगस्टर अधिनियम के तहत मेरठ रेंज में कुल 218 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 974 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया या उन्होंने आत्मसमर्पण किया। बुलंदशहर में 2 और बागपत में 2 अपराधियों पर एनएसए लगाया गया। इसके अतिरिक्त, ‘ऑपरेशन एच.एस. (हिस्ट्रीशीट)’ के तहत रेंज में कुल 714 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, जिनमें मेरठ में सर्वाधिक 358 हिस्ट्रीशीट शामिल हैं। 4 जिलों में 336 मुठभेड़ ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत पुलिस ने 3,638 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 2,351 अवैध शस्त्र तथा 5,455 कारतूस बरामद किए। इस दौरान 9 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भी भंडाफोड़ किया गया। पुलिस मुठभेड़ों में भी तेजी आई है; रेंज में कुल 336 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 371 अभियुक्त घायल हुए और 9 मारे गए। इन मुठभेड़ों के परिणामस्वरूप 561 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रेंज में कुल 417 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया। गुंडा अधिनियम के तहत 1,750 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें से 462 को जिला बदर किया गया और 34 को पुनः गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 333 अभियोग दर्ज कर 427 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के खिलाफ ‘आबकारी अधिनियम’ के तहत 3,266 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 3,339 गिरफ्तारियां हुईं और 29,700 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने ‘ऑपरेशन विवेचना’ के तहत कुल 31,434 विवेचनाओं का निस्तारण किया है। सजा दिलाने के मामलों में भी रेंज ने महत्वपूर्ण प्रगति की है; कुल 13,038 वादों में 15,449 अपराधियों को सजा दिलाई गई। महिला अपराधों में भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। महिला अपराधों से संबंधित 331 अभियोगों में 445 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत 22 सितंबर 2025 से अब तक 99 अभियोग दर्ज किए गए हैं, जिनमें 142 अभियुक्तों को पकड़ा गया है।
https://ift.tt/0TkYwgB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply