DniNews.Live

बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत:चित्रकूट के चकरेही घाट पर नहाते समय हुआ हादसा

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची दोनों के शव को नदी से निकाला गया। सुबह करीब 9 बजे शिवम राजपूत (पुत्र नवल) और आशीष राजपूत (पुत्र गोविंद) नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकलवाए। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना नदी घाटों पर बच्चों की सुरक्षा और निगरानी के महत्व को रेखांकित करती है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *