नया साल बस चंद घंटे दूर है। बिहार के पर्यटन स्थल सैलानियों से भर गए हैं। मुंगेर में गर्म पानी के कुंड में सैलानी डुबकी लगा रहे हैं। देवघर में 3 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन ने 1 जनवरी 2026 के लिए शीघ्र दर्शन कूपन की दर में बदलाव किया है। सामान्य दिनों में शीघ्र दर्शन का शुल्क 300 रुपए होता है, लेकिन 1 जनवरी को यह बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। हालांकि, सामान्य कतार से दर्शन-पूजन की सुविधा आम श्रद्धालुओं के लिए पहले की तरह जारी रहेगी। बांका का 700 फीट ऊंचा मंदार पर्वत भी लोगों को खूब भा रहा है। ओढ़नी डैम में सैलानी वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले रहे हैं। इधर, बेगूसराय में कश्मीर की डल झील जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। कांवर झील में पर्यटक नौका बिहार का मजा ले रहे हैं। 3 दिन में 1.5 लाख लोग वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व घूमने जाने वाले हैं। जंगल सफारी के स्लॉट बुक हो गए हैं। राजगीर में भी बड़ी संख्या में पर्यटक जुट रहे हैं। जंगल सफारी से लेकर रोप वे तक, लोग ही लोग दिख रहे हैं। ग्लास ब्रिज 3 दिन के लिए हाउस फुल है। पटना के महावीर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को लेकर तैयारी है। यहां नए साल पर 1km से भी लंबी लाइन लगती है। गंगा नदी किनारे मरीन ड्राइव पर भी हजारों लोग नए साल का जश्न मनाते हैं। गया के महाबोधि मंदिर, गोपालगंज के थावे मंदिर, मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर और मुंगेर के चंडिका मंदिर समेत प्रसिद्ध मंदिरों में नए साल से पहले बड़ी संख्या में लोग पूजा करने पहुंच रहे हैं। वैशाली स्तूप, कैमूर की पहाड़ी और मंदार पर्वत जैसे पर्यटन स्थलों पर भी हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। बिहार के बहुत से लोग नए साल पर झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने जाते हैं। बिहार के अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट से आई तस्वीरें देखिए… बिहार के इन पर्यटन स्थलों पर नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे लोग… न्यू ईयर पर बिहार के पर्यटन स्थलों से अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/dYnIZJo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply