DniNews.Live

सिद्धार्थनगर में सोनौली फाटक के पास युवक का शव मिला:गेहूं के खेत में मिली बॉडी, संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने जांच शुरू की

सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात सोनौली फाटक के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सुमेरे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैलीहवा गांव का निवासी था। वह पिछले 20 वर्षों से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नबेल गांव में रह रहा था। शव फाटक से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सोमवार रात करीब 8 बजे खेत में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मिश्रौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *