शिवहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। उप विकास आयुक्त ने मंगलवार को ठंड के प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया। इसका उद्देश्य जिले के जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था। इस अवसर पर निदेशक, डी.आर.डी.ए., शिवहर और सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिवहर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने जरूरतमंदों को कंबल दिए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के सभी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर अलाव की व्यावस्था की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें कड़ाके की ठंड से बचने में मदद मिलेगी। लाभान्वित लोगों ने प्रशासन की एस पहल का सराहना किया है।
https://ift.tt/4GcKk2L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply