बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में अंबियापुर गांव के पास एक कैंटर गाड़ी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा एक बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कैंटर का शीशा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक की पहचान कासगंज जनपद निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह पुणे से रामपुर शाहाबाद की ओर जा रहे थे। अंबियापुर गांव के पास अचानक एक बाइक सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply