DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विजय गुप्ता बने दिव्यांगजन सशक्तीकरण सलाहकार बोर्ड सदस्य:भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने नियुक्ति पर दी बधाई

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत विजय गुप्ता को सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्हें प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने विजय गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी विजय गुप्ता को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में दिलीप साहू (पूर्व नगर महामंत्री, ओबीसी मोर्चा), नीरज कटिहार (पूर्व नगर अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), सुरेश यज्ञ सैनी (प्रदेश कार्यकारी सदस्य), विनय राय (सोशल मीडिया सदस्य), श्रीकांत यादव, फरीद और अनिल कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि विजय गुप्ता को यह दायित्व मिलना संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विजय गुप्ता दिव्यांगजनों के अधिकारों, सशक्तिकरण और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


https://ift.tt/nvkzqAb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *