DniNews.Live

जालौन में रेलवे ट्रैक किनारे मिला वृद्ध का शव:पिरौना-एट रेलवे सेक्शन पर मिला शव, ग्रामीणों ने की पहचान

जालौन के थाना एट क्षेत्र में पिरौना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक वृद्ध का शव मिला है। सोमवार 31 मार्च 2026 को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कर ली गई। यह जानकारी मंजेश कुमार, मेड यूनिट नंबर 13 रेलवे स्टेशन पिरौना ने थाना एट में दी। उन्होंने बताया कि परौना-एट अप रेलवे सेक्शन के किलोमीटर संख्या 1207/23-1207/21 के बीच ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास थाना एट पुलिस ने चौकी इंचार्ज पिरौना, उपनिरीक्षक शिवम सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पिरौना और अन्य ग्रामीणों ने शव की पहचान कर्णवीर सिंह (लगभग 60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारेभईया, निवासी ग्राम पिरौना, थाना एट के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *