इटावा सैफई थाना क्षेत्र में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर नगला बरी गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आलू लेकर मंडी जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे किसान जोंगेंद्र सिंह ठाकुर (42) निवासी लछबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शैलेन्द्र कुमार शाक्य (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर आलू फैलने से लंबा जाम लग गया। तेज रफ्तार ट्रक बना हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैफई की ओर से तेज गति में आ रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
आलू सड़क पर बिखरे, लगा लंबा जाम हादसे के बाद ट्रैक्टर में लदे आलू के बोरे सड़क पर फैल गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति काफी देर तक बनी रही, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायल का इलाज जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर फैले आलू और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Leave a Reply