DniNews.Live

जालौन में किसान ने फांसी लगाकर दी जान:परिजनों ने लटका देखा शव, आर्थिक तंगी को बताया जा रहा आत्महत्या का कारण

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शहादतपुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आर्थिक तंगी किसान की आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहादतपुर निवासी किसान करन सिंह पाल (उम्र करीब 60 वर्ष) पुत्र जीवन पाल ने देर रात अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने घर के दरवाजे पर लकड़ी की बल्ली में रस्सी का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो वह सन्न रह गए और घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे चार पुत्र रामखीलावन, रवि, अवधेश और अशोक को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार करन सिंह पाल पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। साथ ही घर के निर्माण कार्य को लेकर भी वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। यही वजह उनके इस आत्मघाती कदम के पीछे मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी घटना की सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का भी इंतजार किया जा रहा है, ताकि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा सके। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *