बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के 250 नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर मौजूद हैं। मायावती की कुर्सी बीच में लगी है, जबकि राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल उनके बगल में बैठे हैं। सुबह 11 बजे मायावती अपने भतीजे आनंद के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यह बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की योजना है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती इस बार लखनऊ में एक साथ मनाई जाए। इसलिए छोटे-बड़े कार्यक्रमों की बजाय एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इसके अलावा मायावती विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी देंगी।

Leave a Reply