बुलंदशहर के नवीनगर गांव में 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक 43 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नवीनगर निवासी संजय सिंह पुत्र मुंशी सिंह के रूप में हुई है। उसका शव अपने ही खेत के पास, नवीनगर निवासी जौनी की ट्यूबवेल पर लगे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक के भाई भदइयां सिंह और परिवारजनों ने बताया है कि संजय सिंह पिछले लगभग दो महीने से डिप्रेशन में था। उस पर काफी बड़ा कर्ज था, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था। परिवार का यह भी कहना है कि संजय का किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी। परिवार का मानना है कि इन्हीं कारणों से युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अनूपशहर के सीओ इंचार्ज मधुप कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
https://ift.tt/cdznx0Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply