अजर बैजान देश में रहने वाले एक NRI ने कानपुर के दबंग एडवोकेट से परेशान होकर कानपुर पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी है। NRI ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कानपुर के चकेरी में उनकी एक प्रॉपर्टी है। जिसमें आरोपी वकील ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं आरोपी उनसे प्रॉपर्टी खाली करने के एवज में 25 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था। जिसके बाद उन्होंने दो महीने पहले पूर्व पुलिस कमिश्रर से मिलकर मामले की लिखित शिकायत की थी। लेकिन आरोपी उनका मुकदमा दर्ज नहीं होने दे रहा था। अब उनका मुकदमा दर्ज हो पाया है। इसलिए पुलिस उनकी मदद करे और आरोपी पर कार्रवाई करे। 20 साल से विदेश में रह रहे NRI
मूल रूप से मेरठ की आजाद कालोनी निवासी मोहम्मद अफरोज रफी NRI हैं। लगभग 25 साल पहले तक उनका परिवार कानपुर में ही रहता था। उस समय उन्होंने कानपुर के चकेरी में आयोध्या विहार फेज-टू में जमीन खरीदी थी। जो खाली पड़ी थी। लगभग 20 साल पहले वह अजर बैजान देश में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए और वहीं की नागरिकता ले ली। लेकिन उनकी जमीन कानपुर में ही पड़ी रही। इस जमीन पर सदानंद निवासी एडवोकेट दिनेश आर्या ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया और अवैध निर्माण करके वहां किराएदार भी रख दिए। जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी। 25 लाख की रंगदारी मांग रहा था आरोपी
पीड़ित NRI का कहना है कि आरोपी एडवोकेट उन्हें धमकाता है कि उसकी शासन, प्रशासन और मंत्रालय में अच्छी पकड़ है। इसलिए कोई उसका कुछ नहीं कर सकता है। इसके बाद आरोपी उनसे 25 लाख रुपए मांग रहा था। जिसके बाद ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी थी। लेकिन तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज होने में 2 महीने का समय लग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी शासन प्रशासन में मजबूत पकड़ होने की बात कहता है। इसलिए पुलिस कमिश्रर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और उनकी मदद करें। जिससे उनका मकान कब्जा मुक्त हो सके। मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि NRI की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/XKW7fb8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply