DniNews.Live

हाथरस में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:देर रात उठे और गश खाकर गिर पड़े, खेती-किसानी का करते थे काम

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भाव सिंह गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग हरदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, हरदेव सिंह रात में अपनी चारपाई से उठे और अचानक गश खाकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक हरदेव सिंह पुत्र नंदराम गांव में खेती-बाड़ी का काम करते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल… पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हरदेव सिंह अपने पीछे पांच संतानों को छोड़ गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *