जहानाबाद। रतनी प्रखंड के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित अइरा गांव में एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पोखवां गांव निवासी संजय शर्मा के पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार धान लेकर अइरा पैक्स गोदाम जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर दो ट्रैक्टरों के बीच फंस गया, जिसके बाद एक ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रशांत को तुरंत रतनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल युवक प्रशांत कुमार ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश बताया है। उसने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर उसे कुचलने की कोशिश की। पीड़ित के आवेदन के आधार पर शकूराबाद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनंत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/yIef5XG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply