UPSC 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों ने धर्म गुरू संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। बैच की टॉपर शक्ति दुबे के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। यहां सभी ने उनसे मिलकर आर्शीवाद लिया। अपनी पोस्टिंग से पहले पहुंचे इन आईएएस अधिकारियों ने देश के लिए अच्छा काम करन का गुरूमंत्र मांगा। मंगलवार को मथुरा पहुंचे UPSC 2024 बैच के अधिकारियों ने पहले मथुरा के धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। यहां का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व जाना। वृंदावन में भी मंदिरों का दर्शन किया। उसके बाद यह दल संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचा। आईएएस अफसरों से संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भय और प्रलोभन से बचना होगा। इसी मंत्र से अपने कर्तव्य का पालन करना है। इसके साथ ही भगवान का स्मरण करें यही भक्ति बन जाएगा। यह 3 तस्वीरें देखिए… प्रेमानंद महाराज ने से पूछा अच्छी सेवाओं के लिए किन बातों का ध्यान रखें केली कुंज आश्रम पर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों ने उनसे पूछा कि महाराज जी किन बातों का ध्यान रखें, जिससे भारत में अच्छी सेवाएं दे पाएं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि दो बातें हमेशा धर्म से गिरा देती हैं, वह हैं प्रलोभन या भय। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है उसके पालन में हम किसी के प्रलोभन में आकर कर्तव्य रहित कार्य न करें। महाभारत का उदाहरण देकर समझाया संत प्रेमानंद महाराज ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा, जैसे अर्जुन का कर्त्तव्य है युद्ध करना। उनको भगवान ने पूरी गीता सुनाकर युद्ध में लगाया। उन्होंने कहा भगवान का तात्पर्य है, आपको जो पद मिला है, जो कार्य मिला है उसको सामयिक मिलाकर करो। भय या प्रलोभन में आकर उससे विरुद्ध आचरण न हो। प्रलोभन में किसी निर्दोष को दंड दे दें और दोषी को मुक्त कर दिया। अब वह हमारा धर्म रहित कार्य हो गया। —————— यह खबर भी पढ़िए… विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद से मिले, गुरु दीक्षा की कंठी पहनी:एक्ट्रेस बोलीं- महाराज अब हम आपके, आप हमारे, बाबा ने कहा- हम सब श्रीजी के क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों की इस साल प्रेमानंद जी से यह तीसरी मुलाकात है। दोनों घुटनों के बल महाराज जी के सामने बैठे और सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट-अनुष्का हाथ जोड़कर महाराज जी की बातें सुनते रहे। विराट सिर हिला-हिलाकर महाराज जी की बातें सुनते रहे, मुस्कुराते रहे। पूरी खबर पढ़िए
https://ift.tt/VGm63lQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply