फिलीपींस की रोमारिका और महोबा के आवाज नामदेव की प्रेम कहानी ने भौगोलिक सीमाओं को पार कर दिया है। अमेरिका के एक क्रूज पर शुरू हुई यह कहानी अब बुंदेलखंड तक पहुंच गई है, जहां रोमारिका महोबा की बहू बनने वाली हैं। इस विवाह को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल है। यह प्रेम कहानी 2022 में शुरू हुई, जब रोमारिका और आवाज नामदेव ‘कैरेबियन क्रूज’ नामक एक अमेरिकी कंपनी के रेस्टोरेंट में सहकर्मी थे। साथ काम करते हुए उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आवाज नामदेव, जो बेहतर भविष्य के लिए विदेश गए थे, रोमारिका के सरल स्वभाव और सादगी से प्रभावित हुए। भारत आने पर रोमारिका ने सीधे महोबा स्थित आवाज के घर पहुंचने की इच्छा जताई। यहां उनका स्वागत किसी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि परिवार की बहू के रूप में किया गया। उनके लिए पारंपरिक बुंदेली व्यंजन जैसे चने की भाजी, भतुआ के पराठे और भटे का भर्ता परोसा गया, जिसका स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया।। आवाज ने रोमारिका को पहले ताजमहल दिखाया और फिर अपने गृह जनपद महोबा की ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया। उन्होंने उन्हें प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, पक्षी विहार और चंदेल कालीन कीरत सागर जैसे स्थलों का भ्रमण कराया। रोमारिका महोबा के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और मान्यताओं से काफी प्रभावित हुईं। परिवार और पड़ोसियों की उपस्थिति में आवाज ने रोमारिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रोमारिका ने तुरंत ‘हां’ कह दी, जिससे यह प्रेम कहानी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार है। अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। आवाज के परिवार को भी अपनी विदेशी बहू पर गर्व है। यह कहानी बताती है कि भाषा और संस्कृति भले ही अलग हो, लेकिन दिल की भाषा पूरी दुनिया में एक ही होती है।
https://ift.tt/hHp0ZkI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply