मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, 5 साल का बच्चा और एक 19 साल का युवक शामिल है। यह सभी मंगलवार सुबह 6 बजे दवा लेने के लिए घाटमपुर जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। आरोपी चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी.दूर अहरौरा थाना क्षेत्र का है। पहले 3 तवीरें देखिए… अब घटना को विस्तार से जानिए… रोशनहर गांव के पास अहरौरा-चुनार मार्ग पर बाइक सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रेलर नें पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देववती (28) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। सभी लोग सोनपुर अहिरुपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग अपने घर से घाटमपुर दवा लेने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। नाराज परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टींम भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शवों को देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद चुनार उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा और मड़िहान सीओ सिखा भारती तीन थाने की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पति बोला- मेरा तो पूरा परिवार ही चला गया हादसे के बाद जब मृतका देववती के पति अशोक कुमार से बात की गई तो उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, “इस मामले में क्या ही कर सकते हैं। मेरी पत्नी, मेरा बच्चा और मेरे भइया का इकलौता लड़का यह सभी लोग घाटमपुर दवा लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।”
जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि वे प्रशासन से क्या मांग कर रहे हैं, तो अशोक ने भर्राई आवाज में कहा, “हम क्या मांग करेंगे सर, हमारा तो पूरा परिवार ही चला गया।” वहीं मौके पर मौजूद अशोक के पिता लालजी ने भी दर्द जाहिर करते हुए कहा, “आप ही लोग कुछ करिए, आप ही कार्रवाई की मांग करिए।” प्रत्यक्षदर्शी बोला- गाड़ी से कुचलने के बाद ड्राइवर भाग गया प्रत्यक्षदर्शी जय प्रकाश ने बताया कि अहरौरा-चुनार मार्ग पर रोशनहर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग घाटमपुर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गाड़ी के नीचे दब गए।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कुछ देर के लिए ब्रेक लगाया और नीचे उतरकर देखा, लेकिन बिना किसी को सूचना दिए और पुलिस को बताए बिना मौके से फरार हो गया। चालक अपनी गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अहिरुपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों और पुलिस को दी गई। एसडीएम और सीओ पहुंचे, कई थानों की फोर्स तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश वर्मा और सीओ सिखा भारती समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। ——————— यह खबर भी पढ़ें.. पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं
पहली तस्वीर गायत्री वर्मा और उनके पिता की है, जो पंक्चर की दुकान चलाते हैं। दूसरी तस्वीर प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह की है। UPPCS परीक्षा पास होने के बाद वह मंदिर में खूब रोए। यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। पढ़िए पूरी खबर..

Leave a Reply