धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 जनवरी से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें धान अधिप्राप्ति में अफसरशाही और मिलर की मनमानी पर रोक लगाने किसानों का कर्जा माफी एवं फसल बीमा लागू करने सहित अन्य मांग किया जाएगा। इसके साथ ही बरौनी डेयरी पर लगाए गए 100 करोड़ के घोटाले की ईडी या सतर्कता आयोग से विशेष जांच की मांग भी की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर आज तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली दूध समिति के सभागार में आयोजित किसान चौपाल आयोजित किया गया। इस चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं पशुपालक शामिल हुए। धान खरीदने का लक्ष्य 30000 एमटी से घटाकर 8800 एमटी किया मौके पर बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि बेगूसराय में धान का उत्पादन बढ़ने के बावजूद किसानों को दंडित करने के लिए बेगूसराय से धान खरीदने का लक्ष्य 30000 एमटी से घटाकर 8800 एमटी कर दिया। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण किसान अपना धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी कमीशन लेकर फर्जी कागजी अधिप्राप्ति कर गहरी निंद्रा में सोए हैं। अफसरशाही और मिलर की मनमानी से पैक्स अध्यक्ष एवं धान उत्पादक परेशान है। दिन-रात जाड़ा-गर्मी में कमर तोड़ मेहनत से दूध रूपी अमृत पैदा करने वाला किसान की गाढी कमाई का दिन-दहाड़े बरौनी डेयरी में लूट हो रही है। आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बोले- क्रांतिकारी धरती से किसानों संग लूट बर्दाश्त नहीं राष्ट्रकवि दिनकर, रामचरित्र सिंह और चंद्रशेखर सिंह की क्रांतिकारी धरती के हम किसान इस लूट को बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसलिए 5 जनवरी से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देंगे। किसान चौपाल की अध्यक्षता को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल सदस्य भूषण महतो ने की। बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल सदस्य दीपक कुमार, बैंक निदेशक राम नरेश महतो, पैक्स अध्यक्ष अशोक महतो ने भी संबोधित किया।
https://ift.tt/poceEqK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply