DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में बिल्ली ने सांप को मार डाला:दोनों के बीच 10 मिनट की चली लड़ाई, अंत में सर्प को ढेर किया

प्रतापगढ़ में एक बिल्ली ने सांप पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना मंगलवार करीब 3 बजे की है। एक सांप नाली से निकलकर बिल की ओर जा रहा था। उसी समय सामने के घर से एक बिल्ली बाहर निकली। अचानक सांप ने पहले बिल्ली पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। करीब 10 मिनट तक दोनों आपस में लड़ते रहे। आखिर में बिल्ली ने अपनी फुर्ती और तेज हमलों से सांप को मार गिराया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला अझारा गांव में आचार्य शिवानंद मिश्रा अपने घर में आग के पास बैठे थे। तभी घर से एक बिल्ली बाहर निकली। उसी समय धामिन प्रजाति का एक सांप नाली से निकलकर बिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिल्ली और सांप आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक चले इस संघर्ष में बिल्ली ने अपनी फुर्ती और तेज हमलों से सांप को मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर लगातार वार करते रहे। एक युवक ने मोबाइल में कैद किया इस अनोखी घटना को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग बिल्ली की बहादुरी और फुर्ती की जमकर चर्चा कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी बिल्ली को इस तरह सांप से लड़ते और उसे मारते हुए देखा है। सांप को मारकर लेकर भाग गई घटना के प्रत्यक्षदर्शी आचार्य शिवानंद मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उनके घर के पास बिल्ली और सांप आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चला। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बिल्ली सांप को मारकर मृत पड़े सांप को कुछ देर तक देखती रही। बाद में बिल्ली सांप को मुंह में दबाकर वहां से लेकर भाग गई। वहीं कंचन देवी ने बताया कि उनके घर के सामने बिल्ली और सांप की लड़ाई चल रही थी। पहले लगा कि दोनों अलग हो जाएंगे, लेकिन बिल्ली ने सांप को मार डाला। ………….. ये खबर भी पढ़ें… बंदूक लेकर घूम रहा था शिकारी…दौड़ाकर पकड़ा:बहराइच में रस्सी से बांधकर वनकर्मी उसके ऊपर बैठा बहराइच के कतर्नियाघाट में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक शिकारी का शिकार कर लिया। शिकारी बंदूक लेकर जानवरों का शिकार करने आया था। तभी उसे वन विभाग की टीम ने देख लिया। उन लोगों ने शिकारी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने शिकारी को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद भी शिकारी ने भागने की कोशिश की, तो टीम ने उसे जमीन पर गिरा दिया। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/PmGSjAe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *