सुल्तानपुर में घर में घुसकर 13 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लड़की घर में अकेली थी। आरोप मौका पाकर घर में घुस गया और लड़की से जबरदस्ती करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया। मरने से पहले लड़की ने कागज के टुकड़े पर आरोपी का नाम भी लिखा। परिजन लड़की को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर गए। यहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामाला कूरेभार थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… कूरेभार थाने से सवा किमी दूर एक गांव है। लड़की अपने दादा के साथ रहती थी। वह कक्षा 9 की छात्रा थी। 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। मंगलवार को जब वह घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक शराबी युवक उसके घर में घुस गया। उसने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से उसका गला रेता और फरार हो गया। मरने से कागज के टुकड़े पर लिखा नाम चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो उसे कमरे से एक कागज मिला। इस पर लड़की ने आरोपी का नाम लिखा था। कहा- इसी ने सब किया है। एसओ कूरेभार विजयंत मिश्रा ने बताया- लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों ने विनीत नाम के युवक पर आरोप लगाया है। उसकी तलाश की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश, अफसर बोले-बुलडोजर चलाएंगे, जामा मस्जिद के बगल ढाई बीघा में अवैध कब्जा संभल में जामा मस्जिद के बगल में बने कब्रिस्तान की पैमाइश पूरी हो गई। ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। DM राजेंद्र पैंसिया ने बताया- 22 मकान और दुकानें चिह्नित की गई हैं। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगर उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो वे पेश कर सकते हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मामला तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा। करीब साढ़े तीन घंटे तक चार कानूनगो और 22 लेखपाल ने नपाई की। इसे देखते हुए इलाके को छावनी में बदल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/ULkNcCj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply