सीतापुर में बीते 24 घंटे पहले शराब के नशे में हुए विवाद के बाद सगे भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी को पुलिस ने घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका भी बरामद किया गया है। सीओ सदर नेहा नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना हरगांव पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम परसेहरा शरीफपुर में हुई हत्या के संबंध में थाना हरगांव में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुनीजर वर्मा निवासी ग्राम परसेहरा शरीफपुर को बरौसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना बीती 29 दिसंबर की शाम लगभग 4:30 बजे की है। बताया जाता कि मृतक मनोज कुमार शराब के नशे में अपने भाई प्रमोद कुमार के दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। मना करने के बावजूद मृतक ने गाली-गलौज जारी रखी और घर से बाहर आई पत्नी, बच्चों तथा अभियुक्त प्रमोद से हाथापाई पर उतर आया। इसी दौरान अभियुक्त प्रमोद ने घर से बांका निकालकर भाई मनोज पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक मनोज शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पारिवारिक सदस्यों को परेशान करता रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद आलाकत्ल बांका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/X95wlUd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply