शाहजहांपुर में सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चुनाव पहली बार हुए। इसमें आनंद शर्मा अध्यक्ष और सुशील शुक्ला महामंत्री चुने गए। विमलेश अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव मंगलवार को प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सेंट्रल बार संघ के अध्यक्ष को चुनाव अधिकारी और एक वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। प्रेम शंकर गंगवार, संजय श्रीवास्तव और राजीव चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। एसोसिएशन का गठन एक साल पहले हुआ था और यह तय किया गया था कि हर साल चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद के लिए अमित सक्सेना और आनंद शर्मा के बीच मुकाबला था, जबकि महामंत्री पद के लिए सुशील शुक्ला और संतोष उपाध्याय ने दावेदारी की थी। मतदान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर आनंद शर्मा को 55 वोट मिले, जबकि अमित सक्सेना को 43 वोट प्राप्त हुए। आनंद शर्मा ने 16 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर सुशील शुक्ला ने 58 वोट हासिल किए और संतोष उपाध्याय को 34 वोट मिले। सुशील शुक्ला ने 24 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। जीत के बाद सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। वहीं महामंत्री सुशील शुक्ला ने भी सभी का आभार जताया है। उन्होंने खासतौर पर हारने वाले प्रत्याशी संतोष उपाध्याय को अपना साथी बताते हुए कहा कि हम सब साथ हैं। वह पूरी मजबूती के साथ पत्रकारों की बात को पुलिस प्रशासन के सामने रखेंगे।
https://ift.tt/JdkROGU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply