DniNews.Live

संभल हाईवे पर पेट्रोलियम ट्रक ने मारी टक्कर:बुजुर्ग महिला की मौत, परिजन बिना कार्रवाई ले गए शव

संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक पेट्रोलियम कैप्सूल ट्रक ने पैदल घर जा रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सड़क हादसा संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव बैरपुर महराजी में हाईवे किनारे लगे साप्ताहिक बाजार के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय रामवती पत्नी लीलाधर, निवासी गांव बैरपुर महराजी के रूप में हुई है। वह गांव के बाहर हाईवे पर लगे साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं। बबराला की ओर से बदायूं जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ से भरे कैप्सूल ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
हादसे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर वापस ले लिया। यह घटना बीते सोमवार की देर शाम लगभग 6 बजे हुई थी। मंगलवार सुबह बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के अनुसार, 70 वर्षीय महिला पेट्रोलियम पदार्थ से भरे लंबे कैप्सूल ट्रक की धमक की आवाज से झटका खाकर पीछे की ओर गिर गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *