छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एक डिपार्टमेंट की छात्रा ने तीन छात्रों पर क्लासरुम में छेड़छाड़ और गैंगरेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना 16 मार्च की है। छात्रा ने कुलपति और कुलसचिव से मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल विवि की इंटरनल कमेटी ने मामले की जांच शुरु कर दी है। खाना खाने के लिए बुलाया पीड़ित छात्रा ने बताया- 16 मार्च को तीन छात्रों ने उसे खाना खाने के लिए क्लासरुम में बुलाया। इसी दौरान क्लासरुम खाली देखकर तीनों छेड़छाड़ और गैंगरेप की कोशिश करने लगे। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान क्लासरूम की ओर आते हुए 2 छात्रों को देखकर आरोपी भाग गए। छात्रा का कहना है कि आरोपियों की हरकत की वजह से मैं डिप्रेशन में हूं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता एक अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। विवि में हुई इस घटना के बाद जांच तेज हो गई है। मामले में प्रोवीसी प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया- छात्रों ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। इंटरनल कमेटी मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई है। मामले में पुलिस भी एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।

Leave a Reply