नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां हो चुकी है। इस बार नशे में चूर लोगों के लिए मॉल प्रबंधन की ओर से विषेश इंतजाम किए है। ये इंतजाम युवक और युवतियों को बार और पब से पार्किंग और उनके व्हीकल तक पहुंचाने के लिए है। इसके लिए मॉल में व्हील चेयर रखी गई है। इनकी संख्या एक दो नहीं बल्कि तीस से ज्यादा है। प्रत्येक फ्लोर के पर मिलेगी व्हील चेयर ये इंतजाम नोएडा के गार्डन गलेरिया में किया गया है। यहां प्रत्येक फ्लोर पर बने पब और बार के बाहर दो से तीन व्हील चेयर रखी गई है। इसके अलावा एंट्री पाइंट पर भी व्हील चेयर है। जो व्हील चेयर एंट्री पाइंट के गेट पर है वो उनके लिए है जो चलने फिरने में असहज है। वहीं पब और बार के रखी व्हील चेयर नशे में धुत्त युवक और युवतियों को व्हीकल तक पहुंचाने के लिए है। हैल्प डेस्क भी बनी पब और बार से बाहर आने के बाद चलने फिरने में असमर्थ युवक और युवतियों को व्हील चेयर पर बैठाकर मॉल सिक्यूरिटी उनको उनके व्हीकल , पार्किंग तक पहुंचाएगी। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके अलावा मॉल में पुलिस हैल्प डेस्क , मे आई हैल्प यू डेस्क भी बनाई जा रही है। इसके अलावा नोएडा के अन्य मॉल में भी इस तरह के इंतजाम किए गए है। 115 अस्थाई लाइसेंस जारी
नोएडा में 31 दिसंबर की नाइट को सेलीब्रेट करने के लिए 115 अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा चुके है। इनकी संख्या अभी बढ़ सकती है। आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे है। इसके अलावा 144 पब बार और रेस्टारेंट को लीर लाइसेंस मिले है। इन सभी के यहां 31 की नाइट को शराब परोसी जाएगी। सुरक्षा के खास इंतजाम
31 दिसंबर को जिले में धारा 163 प्रभावी रहेगी। मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छह हजार कैमरों और ड्रोन से निगरानी होगी। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे जिले को तीन सुपर जोन, 10 जोन, 27 सेक्टर और 119 सब सेक्टर में बांटा गया है। नए साल के जश्न के मौके पर पूरे नोएडा में तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। तीनों जोन में आठ डीसीपी, पांच एडीसीपी, 15 एसीपी, 75 निरीक्षक, 750 उपनिरीक्षक, 117 महिला उपनिरीक्षक, 1470 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 473 महिला आरक्षी पुलिसकर्मियों की दिन और रात्रि में ड्यूटी लगाई गई है।
https://ift.tt/qtXDE1Y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply