DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बंदूक लेकर घूम रहा था शिकारी…दौड़ाकर पकड़ा:बहराइच में रस्सी से बांधकर वनकर्मी उसके ऊपर बैठा

बहराइच के कतर्नियाघाट में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक शिकारी का शिकार कर लिया। शिकारी बंदूक लेकर जानवरों का शिकार करने आया था। तभी उसे वन विभाग की टीम ने देख लिया। उन लोगों ने शिकारी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने शिकारी को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद भी शिकारी ने भागने की कोशिश की, तो टीम ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक वनकर्मी शिकारी उसकी पीठ के ऊपर चढ़ गया। दूसरे ने उसके पैर में रस्सी बांधी, तब जाकर शिकारी काबू में आया। मंगलवार सुबह बिछिया-आम्बा मार्ग पर हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों में देखिए शिकारी को कैसे काबू किया गया शिव प्रसाद रमपुरवा (फकीरपुरी) में रहता है। उसका घर रेंज के कोर एरिया से 5 किलोमीटर दूर है। वन विभाग के अनुसार, शिव प्रसाद संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करने के उद्देश्य से घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध बंदूक मिली है। शिकारी को जमीन पर गिराकर 4 लोगों ने पकड़ा
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक वनकर्मी शिकारी शिव प्रसाद के ऊपर लेटा है। दूसरा उसके पैर में रस्सी बांध रहा है, जबकि तीसरा कर्मचारी उसका हाथ पकड़े है। इसी बीच एक अन्य वनकर्मी वॉकी-टॉकी से अफसरों को सूचना देता रहा। वॉकी-टॉकी पर वह कह रहा है कि जल्दी फोर्स भेजो, नहीं तो कांड हो जाएगा… आम्बा रोड पर तुरंत आओ।” यह पूरा घटनाक्रम करीब 30 मिनट तक चला। इसके बाद शिकारी शिव प्रसाद को काबू करके हिरासत में ले लिया गया। चोरी-छिपे शिकारी कतर्नियाघाट में घुस जाते हैं
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह टाइगर, हाथी, तेंदुआ, चीतल, गैंडा और हिरण समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों का घर है। यहां करीब 100 हाथी, 700 घड़ियाल, 90 तेंदुए और 55 बाघ हैं। इसी वजह से शिकारी अक्सर शिकार करने के इरादे से जंगल में प्रवेश करने की कोशिश करते रहते हैं। कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि आरोपी शिव प्रसाद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसके खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट भेजा गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश, अफसर बोले-बुलडोजर चलाएंगे, जामा मस्जिद के बगल ढाई बीघा में अवैध कब्जा संभल में जामा मस्जिद के बगल में बने कब्रिस्तान की पैमाइश पूरी हो गई। ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। DM राजेंद्र पैंसिया ने बताया- 22 मकान और दुकानें चिह्नित की गई हैं। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगर उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो वे पेश कर सकते हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मामला तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा। करीब साढ़े तीन घंटे तक चार कानूनगो और 22 लेखपाल ने नपाई की। इसे देखते हुए इलाके को छावनी में बदल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/Hg8yQhF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *