मधुबनी|सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई, नामांकन प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आयोजित परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन एसडीएम चंदन कुमार झा के कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के साथ किया गया। मालूम हो कि जिले में गश्ती आवासीय विद्यालय जमुई में नामांकन के लिए वाटसन हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसडीएम ने कहा कि यहां आवंटित छात्रों की संख्या 160 है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। 31 अक्टूबर को यह परीक्षा एक पाली में ली जाएगी। दोपहर 1 बजे से 3:30 तक यह परीक्षा होगी।
https://ift.tt/JQymRFa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply