बागपत में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दी पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बागपत से मेरठ निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसकी सास और देवर के कहने पर उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार, तलाक का मुख्य कारण दहेज की मांग थी। ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था, जिसे उसके मायके पक्ष के लिए पूरा करना संभव नहीं था। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में रहते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, उसने अपने देवर पर अश्लील हरकतें करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, देवर ने कई बार उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। जब पीड़िता ने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से शिकायत की, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बजाय, उसे चुप रहने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने कहा कि वह न्याय के लिए भटक रही है और अब उसे पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
https://ift.tt/WcQranX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply