DniNews.Live

बागपत में अनियंत्रित ट्रक ने कैंटर को मारी टक्कर:दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसा, नशे में धुत चालक हिरासत में

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडहेड़ा चौकी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक कैंटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर का परिचालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक कुलदीप नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासियों राकेश कुमार और मनोज ने बताया कि ट्रक बहुत तेज गति में था और टक्कर के बाद चालक नशे में पाया गया। इस दौरान ब्लॉक कर्मचारी फारूक भी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। आरोपी चालक कुलदीप को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *