DniNews.Live

नगर वाली माता मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन:संतकबीर नगर में हजारों श्रद्धालुओं और नेताओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया

संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल शहर स्थित नगर वाली माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं और नेताओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की शुरुआत मंदिर प्रांगण में नगर वाली माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं यहां पूरी होती हैं। क्षेत्र के कई गांवों से लोग भंडारे में शामिल होने पहुंचे। मुख्य मार्ग पर मंदिर होने के कारण सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को भी प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पूजा कमेटी के युवाओं ने प्रसाद उपलब्ध कराने में सहयोग किया। यह भंडारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और देर रात तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। मेंहदावल शहर के बीचोबीच स्थित इस मंदिर में पूरे वर्ष भक्तों की भीड़ रहती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *