DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ पूजा की तैयारी में जुटा आजमगढ़ जिला प्रशासन:दुर्वासा घाट के निरीक्षक को पहुंचे जिले के अधिकारी, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आजमगढ़ जिले में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में जिले के अधिकारियों ने फूलपुर के दुर्वासा घाट का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाटों पर की जा रही तैयारी का जायजा लिया। इसके साथ ही स्थानी लोगों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चार और 5 नवंबर को बाद स्नान आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और श्रद्धा सुनिश्चित किए जाने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती दुर्वासा क्षेत्र में पानी में डूबने की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुरक्षा जाल, बैरिकेडिंग, गोताखोरों व जल पुलिस की तैनाती की जा रही है। साथ ही घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं की गतिविधियों की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी तैयारियाँ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। ताकि छठ पूजा पर्व शांति, सौहार्द व श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/E2XLYQT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *