औरैया में नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के एक रिश्तेदार और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पहचान गोविंद नगर निवासी 20 वर्षीय किशन गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता के रूप में हुई है। वह नगर पालिका के नलकूप पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बीती रात करीब 9:30 बजे किशन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे 50 शैय्या जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही औरैया सदर कोतवाली पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। मृतक के पिता अशोक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के चालक ओमजी गुप्ता, जो उनके रिश्तेदार भी हैं, और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के चाचा नरेश गुप्ता ने हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
https://ift.tt/GaKwRmW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply