DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में कुख्यात अपराधी को ताबड़तोड़ मारी 4 गोलियां:गंभीर हालत में घायल पटना रेफर; आरोपी के पिता से 2 दिन पहले मांगी थी रंगदारी

भागलपुर के घोघा इलाके में मंगलवार सुबह एक ईंट भट्ठा के मालिक ने एक कुख्यात अपराधी को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी। हमले में घायल कुख्यात अपराधी को पहले मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पिता से कुख्यात ने दो दिन पहले ही 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। फिलहाल, घटना के बाद घोघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, फायरिंग का आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वारदात पन्नूचक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान 30 साल के टिभा मंडल के रूप में हुई है, जो इलाके का कुख्यात अपराधी है। माना जाता है कि टिभा मंडल नवगछिया इलाके में एक्टिव सुपारी किलर गैंग का सदस्य भी है। रंगदारी की रकम लेने पहुंचा था ईंट भट्ठा, तभी मारी गई गोली जानकारी के मुताबिक, टिभा मंडल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ईंट भट्ठा पर रंगदारी की रकम लेने पहुंचा था। इसी दौरान ईंट भट्ठा मालिक विजय यादव से कहासुनी हो गई। इसी दौरान विजय यादव ने ताबड़तोड़ चार गोलियां टिभा मंडल को मार दी। एक गोली टिभा मंडल के पेट को चीरती हुई पीठ से बाहर हो गई, जबकि तीन गोलियां उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी है। टिभा मंडल दो दिन पहले ईट भट्ठा मालिक विजय यादव के पिता शशि यादव से 2 लाख की रंगदारी मांगी थी। शशि ने अपने रंगदारी मांगे जाने की जानकारी अपने बेटे को दी थी। इसी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर, वारदात की जानकारी के बाद मौके पर घोघा थाना की पुलिस, कहलगांव डीएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष बोले- आरोपी विजय की तलाश जारी घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपी विजय की तलाश में जुटी है। घायल के खिलाफ अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा केस दर्ज घायल टिभा मंडल के खिलाफ भागलपुर के अलग-अलग थानों में फिरौती, हत्या जैसे 5 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, टिभा मंडल ने 12 साल पहले अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। चचेरे भाई की हत्या के बाद इलाके में दहशत फैलाने के लिए टिभा मंडल ने फिरौती और मर्डर जैसी वारदातों को अंजाम दिया।


https://ift.tt/oHZepEf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *