इस साल यानी वर्ष 2025 की बात करें तो हाथरस जिले में इस साल राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। हालांकि इस वर्ष कोई बड़ा चुनाव नहीं हुआ, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के जिलाध्यक्ष बदले गए। प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस अपनी पार्टी को मजबूत करने में रहा। साल के अंतिम महीनों में राजनेताओं का ध्यान अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल जिले में पार्टी की कमान पिछड़े वर्ग से आने वाले प्रेम सिंह कुशवाहा को सौंपी। इस बदलाव को पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।इसी तरह, कांग्रेस ने भी इस वर्ष विवेक सारस्वत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कई वर्षों से इस पद पर रहे चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का स्थान लिया। विवेक सारस्वत को ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश किया गया है।भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जहां विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किए, वहीं भाजपा ने सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए।अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जिले के तमाम राजनेता तैयारियों में जुटे रहे। पंचायत चुनाव तय करेगा राजनेताओं का कद प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख, और जिला पंचायत सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक के चुनाव अगले वर्ष होने हैं। कई राजनेताओं ने खुद को संभावित प्रत्याशी बताना भी शुरू कर दिया है। इसे लेकर प्रचार प्रसार भी शुरू हो गया है। आगामी पंचायत चुनाव जिले के कई प्रमुख राजनेताओं के राजनीतिक कद को भी निर्धारित करेंगे।
https://ift.tt/ScbuaKv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply