DniNews.Live

मिर्जापुर में लेखपाल को बंधन बनाने की कोशिश:एसडीएम कोर्ट में भागकर बचाई जान, ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण रुकवाने पर तहसील का घेराव

मिर्जापुर के मड़िहान तहसील में ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद सोमवार को उग्र हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर घेराव किया और लेखपाल को बंधक बनाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर लेखपाल जान बचाने के लिए भागकर एसडीएम कोर्ट में शरण ली। घटना के बाद लेखपाल ने मड़िहान थाने में दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीएम अनेग सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ बदसलूकी और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधान का निर्माण कार्य रुकवाने पर आक्रोश दरअसल, रैकरी गांव के प्रधान 5.055 हेक्टेयर (करीब 19.96 बीघा) ग्राम सभा की भूमि पर शौचालय का निर्माण करवा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। कार्रवाई से नाराज ग्रामीण तहसील पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए बंधक बनाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने का भी आरोप है। भीड़ के उग्र होने पर अन्य लेखपालों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। जान का खतरा देखते हुए लेखपाल भागकर एसडीएम कोर्ट में पहुंच गए, जहां उन्होंने खुद को सुरक्षित किया। ग्रामीण बोले- सभी कब्जेदारों पर हो कार्रवाई हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम सभा की जमीन पर किसी एक का अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अन्य लोगों ने भी कब्जा कर रखा है, जिन पर समान कार्रवाई की जानी चाहिए। इस जमीन को लेकर पहले से ही करीब 135 लोगों पर 122-बी के तहत मुकदमे चल रहे हैं। घटना के बाद लेखपाल ने मड़िहान थाने में दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसडीएम अनेग सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ बदसलूकी और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *