बरेली में सुबह से हल्का कोहरा छाया है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहरे के कारण कम लोग ही घरों से बाहर निकले हैं। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 से 9 ℃ दर्ज किया गया। वही अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। 1 जनवरी से ठंड बढ़ने का अंदेशा है। ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां चल रही है तो आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रेनें कई-कई घंटों देरी से चल रही है। जिससे दूरदराज सफर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल छाए रहेंगे लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी वही करीब 12 बजे तक हल्दी धूप निकलने की संभावना है। अगर धूप निकलती है तो लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ा बहुत सुकून जरूर मिलेगा। पिछले एक सप्ताह का ऐसा रहा तापमान
पिछले एक सप्ताह में बरेली के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ती चली गई। एक सप्ताह का तापमान अस्पतालों में बढ़े मरीज
ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सुबह-शाम की ठंड और अचानक तापमान में गिरावट इसका बड़ा कारण है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा ज्यादा देखा जा रहा है। कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के साथ ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, अस्थमा अटैक, सांस की एलर्जी और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का जोखिम भी रहता है। जो लोग पहले से डायबिटीज, हृदय रोग या सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें खास सावधानी बरतने की जरूरत है। किस उम्र के लोगों के लिए ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, जबकि बुजुर्गों में ठंड से हार्ट और सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्या सावधानियां जरूरी
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना, सिर और कान ढककर रखना बेहद जरूरी है। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और निकलना जरूरी हो तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। ठंडा पानी पीने से बचें और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। बुजुर्गों और बच्चों को खुले में ज्यादा देर न रखें। घरों में अलाव या हीटर का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें और बंद कमरों में धुएं से बचें। मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का यही असर बना रह सकता है। रात के तापमान में और गिरावट संभव है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है। बरेली में सर्दी अब अपने पूरे रंग में नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है।
https://ift.tt/GQx5zDE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply