माघ मेले के स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज ने तैयार कर ली है। इस बार कुल 3800 बसें संचालित की जाएंगी। जिसमें झूंसी से सबसे ज्यादा 2250 बसें चलेंगी। पूर्वांचल के शहरों से भारी भीड़ की उम्मीद के चलते झूंसी से गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और अंबेडकरनगर के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। इस रूट पर 100 बसें रिजर्व भी रखी गई हैं। झूंसी के बाद लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन से 505 बसें बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी, विंध्याचल और मिर्जापुर आदि के लिए रवाना होंगी। यहां 20 बसें रिजर्व में होंगी। वहीं, विद्या वाहिनी मैदान और बेला कछार से 435 बसें लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के लिए चलेंगी। साथ ही 50 बसें रिजर्व रहेंगी। कानपुर, कौशांबी और दिल्ली मार्ग पर नेहरू पार्क अस्थायी बस स्टेशन व विद्या वाहिनी से 410 बसें संचालित होंगी। 30 रिजर्व के साथ। रीजनल मैनेजर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नान पर्व पर 3800 बसें जबकि सामान्य दिनों में 1800 बसें चलेंगी। इनमें झूंसी से 870, विद्या वाहिनी से 575, लेप्रोसी मिशन से 260 और जीरो रोड से 95 बसें शामिल हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पूरी तैयारी है।
https://ift.tt/XF04Mlo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply