DniNews.Live

कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात:पारा 38.3 डिग्री पहुंचा, पांच अप्रैल तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा जारी

शहर में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। वहीं, रात के समय भी तापमान में गिरावट न होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह दोनों तापमान इस सीजन में अब तक के सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं। कूलर व एसी की डिमांड बढ़ी दिन और रात दोनों समय बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बाजारों में इनकी डिमांड अचानक बढ़ गई है। हालांकि, देर रात चली तेज हवाओं ने लोगों को कुछ राहत प्रदान की, लेकिन उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी। दिन के तापमान बढ़ने के आसार मौसम विशेषज्ञों डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 31 मार्च को कानपुर में सुबह से धूप और बादल रहने के साथ पॉकेट्स में कहीं कहीं बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पांच अप्रैल तक तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की संभावना ना के बराबर है लेकिन बूंदाबांदी से इंकार नहीं किया जा सकता है। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 23 मार्च 15.4 31.2
24 मार्च 15.0 32.5
25 मार्च 16.0 33.5
26 मार्च 15.0 36.0
27 मार्च 19.8 30.8
28 मार्च 18.0 34.2
29 मार्च 18.5 35.8 30 मार्च 23.2 38.3 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान
दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम
31 मार्च 20.0 34.0
01 अप्रैल 20.0 35.0
02 अप्रैल 21.0 36.0 03 अप्रैल 22.0 36.0 04 अप्रैल 20.0 35.0 (सोर्स – आईएमडी)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *