DniNews.Live

उन्नाव में युवक को पीटा, कैश छीना, VIDEO:दबंगों ने पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और उससे नगदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित युवक न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिंदा नगर चौकी क्षेत्र निवासी युवक को कुछ दबंगों ने रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते सूरज पठान, जेडी उर्फ शिवा, सूरज, धर्मेंद्र उर्फ गजनी और अन्ना नामक युवकों ने मिलकर पीड़ित को लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक से पैसे भी छीन लिए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में दबंगों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि आरोप है कि आरोपी आए दिन मारपीट और विवाद कर इलाके में भय का माहौल बनाते हैं।
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने गंगाघाट कोतवाली में कई बार शिकायत की है, लेकिन उसकी तहरीर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय न मिलने से परेशान युवक लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस संबंध में गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *