DniNews.Live

ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत:मिर्जापुर में परिजनों-ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर पहुंची

मिर्जापुर के अहरौरा-चुनार मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक युवक और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान सोनपुर अहिरुपुर निवासी देववती (28 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19 वर्ष) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों घर से घाटमपुर जा रहे थे, जहां बच्चे का झाड़-फूंक कराना था। रोशनहर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक लोड ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वे उच्च अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस बल के साथ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *