सिद्धार्थनगर में आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव 2026 के लिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया है। प्रशासन ने इसकी घोषणा की है, जिसके बाद जिलेभर में उनके प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह महोत्सव 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक पांच दिनों के लिए प्रस्तावित है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी कपिलवस्तु महोत्सव में पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी थी। उनके गानों पर भारी भीड़ उमड़ी थी और माहौल बेहद शानदार रहा था। इसी सफलता को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर उन्हें कपिलवस्तु महोत्सव 2026 में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के नेतृत्व में कपिलवस्तु महोत्सव 2026 को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासन पूरी गंभीरता और योजनाबद्ध तरीके से महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। इस महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, लोक कला और आधुनिक मनोरंजन के संगम के रूप में जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि पांच दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पवन सिंह का नाम आधिकारिक रूप से फाइनल हो चुका है, जबकि आने वाले दिनों में बॉलीवुड के कई अन्य नामचीन कलाकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर भी घोषणाएं की जा सकती हैं। कपिलवस्तु महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की सुविधा, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. स्वयं लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि महोत्सव को सफल, सुरक्षित और यादगार बनाया जा सके।
https://ift.tt/XNqTPQw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply