पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ किसी और ने नहीं बल्कि मकान मालिक ने ही पकड़वाया था। उसने ही पत्नी को फोन कर सूचना दी थी। जिसके बाद बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को सड़क पर डालकर पीटा था। जमकर लाल-घूंसे बरसाए थे।
पति-पत्नी बताकर गर्लफ्रेंड को कुबेरपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा दिलवाया था। गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो जानकारी करने के बाद मकान मालिक ने ही पत्नी को बुलाया था। पहले जानिये मामला क्या था
आगरा में रविवार को एक महिला ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच पति किसी तरह वहां से भाग गया। वहीं, प्रेमिका को पत्नी ने दबोच लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका को जमीन पर पटक दिया। उसके बाल नोचे और लात-घूसों की बारिश कर दी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह पत्नी को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। इस मारपीट का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से शेयर हो रहा है। अब विस्तार से पढ़िये… कुबेरपुर इलाके में रहने वाले जीतू कर्दम का अपनी पत्नी शांति से लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। शांति का आरोप है कि पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है। इसी बात को लेकर पति अक्सर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। दोनों की शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। दोनों के 2 बच्चे हैं।
शांति के परिजनों का कहना है-जीतू के कई अफेयर रहे हैं। जिस महिला के साथ उसे रंगेहाथ पकड़ा गया था, वह लगभग डेढ़ साल से उसके साथ है। जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ। बाद में दोनों के बीच समझौता कराया गया।
करीब 4 महीने पहले पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने 2 बच्चों को लेकर मायके चली गई। गर्लफ्रेंड को पत्नी को बताकर दिलाया कमरा
शांति के परिजनों का कहना है-जीतू ने कुबेरपुर क्षेत्र में ही अपनी गर्लफ्रेंड को किराए पर कमरा दिलाया था। उसने मकान मालिक को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया। मगर, कुछ दिनों बाद ही मकान मालिक को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। जीतू कई-कई दिन नहीं आता था। मकान मालिक जब उसकी गर्लफ्रेंड पूछते तो उसके जवाब संतोषजनक नहीं होते थे। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने बाद में शांति का पता लगा लिया। रविवार को जब दोनों साथ थे तो मकान मालिक ने ही शांति को फोन पर कर इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद बीच सड़क पर ड्रामा हुआ था। पूर्व में एक और गर्लफ्रेंड रह चुकी है
शांति के परिजनों ने बताया-जीतू की एक और गर्लफ्रेंड थी, उसकी शादी हो चुकी है। शादी के बाद उस गर्लफ्रेंड की ससुराल में भी जीतू को लेकर विवाद हुआ था। किसी तरह से वह मामला छूटा तो उसने ये नई गर्लफ्रेंड बनाई थी। खर्चा देना कर दिया था बंद
बताया जा रहा है-जीतू ने पिछले एक साल से शांति को खर्चा देना बंद कर दिया था। मायके वाले ही उसका खर्चा उठा रहे थे। पिछले 4 महीने से तो वह अपने मायके में ही है।
https://ift.tt/dJCMZjW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply