DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ का सितम:बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरा न होने पर भी ठंड का असर तेज

गोरखपुर में मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का असर तेज हो गया है। राहत की बात यह है कि कोहरा नहीं है, जिससे विजिबिलिटी सामान्य बनी हुई है और आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। तापमान में भारी गिरावट, 7 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं, रात होते-होते न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शाम ढलते ही गलन और बढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। कोहरा नहीं, पर हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल शहरवासियों के लिए राहत की बात यह रही कि सुबह घना कोहरा नहीं छाया था। विजिबिलिटी बेहतर होने के कारण हाईवे और शहर के मुख्य चौराहों पर आवागमन सुचारू रहा। लेकिन तेज पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए ठंडी हवाएं किसी चुनौती से कम नहीं साबित हो रही हैं। बाजारों में सन्नाटा, अलाव का सहारा कड़ाके की ठंड और बादलों की वजह से शहर के मुख्य बाजारों जैसे गोलघर, रेती चौक और बक्शीपुर में सुबह के समय चहल-पहल कम दिखी। लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। पार्कों में मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी कमी आई है। जगह-जगह लोग गलन से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे जा रहे हैं। खराब मौसम का असर, 4 फ्लाइटें हुई रद्द गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। प्रभावित उड़ानों की स्थिति इस प्रकार रही • स्पाइसजेट की दिल्ली → गोरखपुर उड़ान रद्द रही।
• इंडिगो की दिल्ली → गोरखपुर उड़ान रद्द रही।
• इंडिगो की मुंबई → गोरखपुर उड़ान तय समय 3:20 बजे की जगह 4:17 बजे पहुंची (करीब 57 मिनट देरी)।
• स्पाइसजेट की मुंबई → गोरखपुर उड़ान तय समय 6:15 बजे की जगह 8:39 बजे पहुंची (करीब 2 घंटे 24 मिनट देरी)।
• स्पाइसजेट की गोरखपुर → दिल्ली उड़ान रद्द रही।
• इंडिगो की गोरखपुर → दिल्ली उड़ान रद्द रही।
• इंडिगो की गोरखपुर → मुंबई उड़ान तय समय 4:00 बजे की जगह 5:19 बजे रवाना हुई (करीब 1 घंटे 19 मिनट देरी)।
• स्पाइसजेट की गोरखपुर → मुंबई उड़ान तय समय 6:50 बजे की जगह 9:35 बजे रवाना हुई (करीब 2 घंटे 45 मिनट देरी)। घंटो लेट हुई ट्रेनें
वहीं ट्रेनों पर खराब मौसम का असर देखने को मिला। सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस अपने समय से लगभग दस घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 9:15 बजे पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन रात सात बजे के बाद पहुंची। इस के साथ ही गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार को अपने समय से 12 घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची। इस के साथ ही सुबह लगभग दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 13019 वाघ एक्सप्रेस 15 घंटे से ज्यादा, 14009 चंपारण सत्याग्रह 4 घंटे 29 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली 16 घंटे 30 मिनट, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग आठ घंटे, 12566 विहर संपर्क क्रांति 12 घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही 15 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची।


https://ift.tt/pVXTuO3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *