औरंगाबाद में सोमवार देर रात कार ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार सवार छह लोग बाल-बाल बच गए। एक महिला और बच्चे को हल्की चोटें आईं हैं। घटना गांधी नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की है जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी अनिल मिश्रा अपने पिता के निधन के बाद उनकी अस्थियां प्रवाहित करने वाराणसी गए थे। धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस लौट रहे थे। गांधी नगर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही गाड़ी को संभलने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराया। नगर थाना पुलिस के अनुसार हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, जो राहत की बात है। वाहन को जब्त कर थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने एनएच-19 पर प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
https://ift.tt/Z9kmVzw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply