नमस्कार, कल की बड़ी खबर रेपिस्ट कुलदीप सेंगर की जमानत पर लगी रोक की रही। दूसरी बड़ी खबर बांग्लादेश में रही हिंसा हो लेकर रही। हिंदू परिवार के 5 घरों में आग लगा दी गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. उन्नाव रेप केस- कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है उन्नाव रेप केस में रेपिस्ट पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। CJI ने याचिका खारिज करते हुए कहा, ‘हाईकोर्ट का आदेश जिन जजों ने दिया है, वे देश के बेहतरीन जजों में गिने जाते हैं, लेकिन गलती किसी से भी हो सकती है।’ मामले में अब 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को जमानत दी थी। पीड़ित फूट-फूटकर रोई: सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुनते ही पीड़ित फूट-फूटकर रोने लगी। एक्टिविस्ट योगिता भैयाना और अन्य महिलाओं ने उसे संभाला। पीड़ित ने कहा;- मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। मैं इस लड़ाई को जारी रखूंगी। सेंगर को फांसी की सजा दिलाऊंगी, तब जाकर हमारे परिवार को इंसाफ मिलेगा। पूरा मामला पढ़िए: यूपी के उन्नाव में 2017 में नाबालिग का अपहरण कर कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया और उसे 60,000 रुपए में बेच दिया गया। पुलिस ने दबाव डालकर चुप रहने को कहा। मामला हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल दिल्ली भेजकर 45 दिन में निपटाने को कहा। ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद और 25 लाख रुपए जुर्माना लगाया। पीड़िता की सुरक्षा का भी आदेश दिया गया। हालांकि, 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई तक सेंगर की सजा को निलंबित कर दिया और बेल दे दी। पढ़ें पूरी खबर… 2. अरावली केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश पर रोक लगाई, 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन नहीं होगा अरावली हिल्स को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। हिल्स में 21 जनवरी 2026 तक खनन नहीं होगा। कोर्ट ने चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। साथ ही एक्सपर्ट कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। अरावली हिल्स का पूरा विवाद पढ़िए: सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की समिति की सिफारिश स्वीकार की। इसमें 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों को अरावली से बाहर रखा गया। इस फैसले का विरोध शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे ज्यादातर क्षेत्र संरक्षण से बाहर होगा और खनन बढ़ेगा, खासकर राजस्थान में, पर पर्यावरणीय खतरे बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. यूपी में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग पर BJP दो फाड़, केशव बोले- देखने का चश्मा गलत यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पार्टी में खलबली मची है। मामले में भाजपा दो फाड़ नजर आ रही है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- चश्मा गलत है, लेकिन उद्देश्य नहीं। लोग मिलते हैं, मिलना भी चाहिए। मंत्री धर्मवीर प्रजापति और सुनील शर्मा ने भी कहा है कि बैठक को जातिवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पहले ही कह चुके हैं कि मैं इसे गलत नहीं मानता। इन सबके बीच, यूपी भाजपा के नए प्रमुख पंकज चौधरी ब्राह्मण विधायकों को दो बार चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि ऐसी बैठक कतई न करें, नहीं तो एक्शन लूंगा। इस चेतावनी के बाद कांग्रेस-सपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ब्राह्मण नेताओं को मजबूत स्टैंड लेने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 5 घरों में आग लगाई, दरवाजे बाहर से बंद किए बांग्लादेश में 5 हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई। पिरोजपुर जिले में जब लोग अपने घरों में सो रहे थे तो उपद्रवियों ने बाहर से दरवाजा बंद करके आग लगा दी। अंदर फंसे लोग टिन और बांस की बाड़ काटकर बाहर निकले। सभी घरों का सामान और पालतू जानवर जलकर राख हो गए। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अल्पसंख्यकों पर हमले की 71 घटनाएं: बांग्लादेश में जून से दिसंबर 2025 के बीच ईशनिंदा के आरोपों से जुड़े 71 मामले सामने आए। पहले सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जाते हैं, फिर गिरफ्तारी होती है और बाद में भीड़ हिंसा कर हिंदू इलाकों पर हमला करती है। यह जानकारी ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज (HRCBM) की रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. चांदी ₹21,000 गिरी, ₹2.54 लाख से ₹2.33 पहुंची; सोना ₹1.38 लाख पार चांदी सोमवार को 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी। बाद में 21 हजार रुपए गिरकर 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। हालांकि, ये गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हुई। इस साल अब तक चांदी की कीमत 1,49,423 रुपए बढ़ी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,175 रुपए गिरकर 1,36,781 रुपए हो गई है। इस साल अब तक सोने की कीमत 60,619 रुपए बढ़ी है। भारतीय घरों में GDP से ज्यादा सोना: भारतीय घरों में मौजूद सोने की कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) से ज्यादा हो गई है, जो देश की ₹370 लाख करोड़ की GDP से भी अधिक है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना जमा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरा, सैन्य-अभ्यास शुरू; ताइवान की सेनाएं अलर्ट पर चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीनी सेना ने ताइवान के उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी तट के पास अलग-अलग जोन बनाकर फायर ड्रिल शुरू की है। ताइवान ने भी काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज शुरू कर दी है, और सेनाओं को अलर्ट कर दिया है। अमेरिका-ताइवान हथियार डील से चीन नाराज: अमेरिका ने हाल ही में ताइवान को करीब 11.1 अरब डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की थी, जो अब तक का सबसे बड़ा रक्षा पैकेज है। इसमें आधुनिक मिसाइल सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। चीन इससे भड़क गया है, क्योंकि वह ताइवान को अपना मानता है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… MP में गलत सीट पर हुआ चुनाव, कैंडिडेट भी जीत गया अभय बारिया की ‘निर्विरोध’ जीत तय मान ली गई। MP के खरगोन में महेश्वर जनपद पंचायत उपचुनाव में बड़ी गलती हुई। अधिकारियों ने वार्ड 7 की जगह वार्ड 9 में चुनाव करा दिया और एक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया। गलती सामने आने पर चुनाव रद्द कर दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। कर्क राशि वालों को इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/rxRuLn3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply